विश्व पर्यावरण दिवस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया वृक्षारोपण, कहा- हरियाली बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी…..
राकेश कुमार, जून 5, 2021
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को देश रत्न मार्ग, पटना स्थित अपने आवासीय परिसर में वृक्षारोपण किया। मौके पर उपमुख्यमंत्री ने आम का पौधा लगाया। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम लोगों ने वृक्षारोपण किया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संतुलन में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा मनुष्य जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में राज्य में हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता है। हमें आने वाली भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प आज लेना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य को और अधिक गहरा करने के लिए प्रेरित करता है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने राज्यवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *