जनपथ न्यूज़ डेस्क
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना
4 सितम्बर 2024

पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा और दीपक अभिषेक ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद प्रसाद को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर बधाई दी है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि राजीव रंजन प्रसाद एक प्रखर वक्ता है।

दीपक अभिषेक ने बताया है जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी के इस्तीफा देने के बाद बनाया है। राजीव रंजन प्रसाद को प्रवक्ता बनाए जाने पर सभी लोगों में खुशी का माहौल है।

ध्यातव्य है कि राजीव रंजन प्रसाद ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष भी हैं। वहीं अधिवक्ता दीपक अभिषेक जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष और जीकेसी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सहित घटना चक्र टाइम्स मासिक पत्रिका के सम्पादक भी है। अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा भी जीकेसी के बिहार प्रदेश महासचिव हैं।

संजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद को सौंप कर कायस्थ पर अपना भरोसा जताया है.

Loading