जनपथ न्यूज डेस्क/बिहारशरीफ
Reported by: कुमुद रंजन सिंह
24 सितंबर 2023

जिले के दो साहित्यकार हुए सम्मानित, लगा बधाइयों का तांता।

बिहार/ नालंदा की ज्ञान भूमि जहां अपनी विद्वता, तर्क, सहनशीलता व ताकत के लिये विश्व भर में ख्यात्तिलब्ध रहा है, वही यहां के साहित्यकार भी आज देश में अपना अलग पहचान बना रहे हैं। जिस हिंदी को लोग कम आंकते हैं, उसी हिंदी साहित्य की सेवा करने वाले नालंदा के दो साहित्यिक लेखकों ने देश भर के 23 वरिष्ठ लेखकों में अपना स्थान बनाया है। नालंदा शुरू से ही ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त चाणक्य की धरती रही है।

भावना के रंग साझा काव्य संकलन के लिये देश भर के 23 साहित्यकारों, लेखकों को प्रकाशन प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। देश भर के 23 लेखकों में नालंदा के दो परचम लहराने वाले लेखकों में नालंदा के जाने माने सामाजिक जगत के प्रेरणास्त्रोत स्व. अशोक कुमार सिंह संस्थापक सचिव, मगध समाज कल्याण प्रतिष्ठान के पुत्र व सामाजिक चिंतक व पत्रकार कुमुद रंजन सिंह है। वे अपनी कामयावी के पीछे अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं को साथियों और शुभचिंतको के द्वारा हौसला बढ़ाने के कारण कलमबद्ध कर पाते है,इसका सारा श्रेय अपने देश भर के शुभचिंतको को वे देते है।

वही दूसरी ओर पूरी गांव निवासी रामजन्म सिंह की हिंदी सेवी पुत्री व लेखिका सुश्री सरिता सिंह को प्रकाशन प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रकाशित साझा संकलन में जीवन के विभिन्न पहलुओं व् रंगों पर देश भर से वरिष्ठ साहित्यकारों, कवियों, लेखकों द्वारा चुने हुये विषयो पर मौलिक रचनाएं आमंत्रित कर उत्कृष्ट रचनाओं को भावना के रंग पुस्तक में स्थान दिया गया है। आई.एस.बी.एन नम्बर युक्त इस विशेष काव्य के सफल प्रकाशन के बाद प्रकाशक वर्डसविगल पब्लिकेशन द्वारा फाउंडर निशा करीम व मैनेजिंग डायरेक्टर आयुष राज पांडेय के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र दिया गया है।

देश भर के 23 लेखकों में नालंदा के दो परचम लहराने वाले लेखकों में सामाजिक चिंतक व् पत्रकार कुमुद रंजन सिंह एवं हिन्दी सेवी छात्रा व समाजसेवी, लेखिका सुश्री सरिता सिंह को प्रकाशन प्रमाण पत्र मिलने पर देश भर में अपना ख्यात्ति व् कलम की शब्दो का जादू फ़ैलाने के लिये जिले व् राज्य भर से समाजसेवियों में पटना के अनिल सिंह, नीरज कुमार, सुनील सेवक, नालंदा के कृष्ण कुमार सुन्दरम, रोहित कुमार,नवादा के अजित कुमार, एमपी के वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह राजपूत, परबल पुर नालंदा के पत्रकार अनिल कुमार, पावापुरी के पत्रकार अनिल उपाध्यय, गिरियक के कृषि समन्वयक नवीन कुमार सिंह, हरनौत के सुबोध कुमार गुप्ता, पूरी गांव से नीतीश कुमार, सिंपी कुमारी, मनीष कुमार, उत्तराखण्ड से गीता कौर, राजस्थान के सुरेंद्र प्रताप, सहित अन्य ने शुभकामनाये प्रेषित की है

Loading