बिहार के ताजा खबरेंराज्य
Trending

बिहार में जंगलराज भागलपुर फल विक्रेता से लूटे 60 हजार विरोध करने पर पेट में मारी गोली

जनपथ न्यूज़ भागलपुर. लालूचक भट्ठा के समीप खेल मैदान के पास मंगलवार शाम क्रिकेट मैच देखने जा रहे 16 साल के फल विक्रेता मो. चांद से बदमाशों ने 60 हजार रुपए छीन लिए। इसकी शिकायत करने की बात पर गुस्साए बदमाशों ने उसके पेट में भी गोली मार दी। उसे मायागंज में भर्ती करवाया गया है। गोली उसके पेट में फंसी है। सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने उसका बयान लिया है। उन्होंने केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश इशाकचक थानेदार को दिया है। चांद इशाकचक कबाड़ी टोला का रहने वाला है।
घायल मो. चांद ने सिटी डीएसपी को बताया, वह मायागंज अस्पताल के आगे फल बेचता है। मंगलवार को महाजन से फल नहीं मिला था, इसलिए वह शाम 4 बजे लालूचक भट्ठा खेल मैदान में हो रहे क्रिकेट मैच देखने चला गया। उसकी जेब में 60 हजार थे। इस पर इशाकचक मस्जिद के पास के मो. मोनू व लालूचक के मो. सरवर की नजर पड़ी। उसने बोला-तुम पैसे खर्च क्यों नहीं करते। तुम्हारा दिन भारी हो गया है। इसके बाद दोनों ने पैसे छीन लिए। मैंने उनके घर जाकर शिकायत करने की बात कही तो सरवर ने गोली मार दी। शोर सुनकर चांद का भाई मो. इलिहास ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
जहां घटना घटी है वहीं पास में पहले चलता था जुआ
चांद ने बताया, जहां घटना हुई, वहां पास ही बगीचे में जुआ खेला जाता था। पुलिस की सख्ती से यह बंद हुआ। उसकी मां ने बताया, दोनों आरोपी नशेड़ी हैं। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि दोनों घटना के समय नशे में थे। चांद की मां बीवी फाइया ने सिटी डीएसपी से बदमाशों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button