निजी अस्पताल में कराया भर्ती

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
15 फरवरी 2023

भागलपुर : जिले की पुलिस जिला नवगछिया में सोमवार की देर रात को जदयू के खरीक प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू यादव बाहर से अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान पहले से ही घर में छिपे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

*प्रखंड अध्यक्ष को दो गोली लगी है*: बताया जा रहा है कि गोली जांघ और पेट में लगी है। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की मानें तो फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है।

*छोटू यादव पर आरोप*: परिजनों ने बताया कि गांव के ही छोटू यादव से 3 माह पूर्व लड़ाई हुई थी। इसमें उसने जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार को जब भाई बाहर से घर आ रहे थे। तभी इन पर 6 गोलियां चलाई गई। 2 गोली पप्पू को लगी है।

*पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है*: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जूट गई। इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर गोली मारी गई है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

*तीन बार रह चुके हैं प्रखंड अध्यक्ष*: पप्पू यादव अपने प्रखंड से तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष बने हैं। इनकी लोकप्रियता भी क्षेत्र में काफी है। इन पर कुल 6 गोलियां चलाई गई थी। इसमें तीन गोली लगी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी हम लोग पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading