बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित
5,401 अभ्यर्थी इंटरव्यू में होंगे शामिल

बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषि
जनपथ न्यूज़
4 जनवरी 2026
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के इंटरव्यू की तिथियां घोषित कर दी हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इंटरव्यू की प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है।

बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के 32 केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 5,401 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए पात्र पाया गया है। आयोग अब इन अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व और प्रशासनिक कौशल का परीक्षण करेगा। इंटरव्यू कुल 120 अंकों का होगा। इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 2035 रिक्त पदों को भरा जाना है।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे इंटरव्यू शेड्यूल की विस्तृत जानकारी और एडमिट कार्ड के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in चेक करते रहें। इंटरव्यू से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 तक पूरी की जानी है। उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

![]()



