खेलताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक से चूकी, ब्रिटेन ने 4-3 से दी मात

भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक से चूकी, ब्रिटेन ने 4-3 से दी मात
राकेश कुमार, जनपथ न्यूज
अगस्त 6, 2021
टोक्यो में खेले जा रहे ओलिंपिक महाकुंभ में आज खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय महिला टीम पदक से चूक गयी। और ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। मुकाबला हारते ही भारतीय खिलाड़ी फूट-फूटकर रोने लगीं। भारतीय महिलाओं ने एक समय बहुत ही शानदार खेल दिखाया और 0-2 से पिछड़ने के बाद उसने 3-2 से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन आखिरी क्वार्टर में ब्रिटेन को एक के बाद एक मिले लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नरों में गोल बदलते हुए मैच बराबर किया और फिर एक और गोल करके भारत को बैकफुट पर ला दिया। यहां से भारत को बराबरी करने के मौके मिले, लेकिन भारत मिले पेनल्टी कॉर्नरों को गोल में नहीं बदल सका। वहीं निर्णायक पलों में भारत का डिफेंस भी छितरा दिखायी पड़ा, तो कई मौकों पर खिलाड़ियों ने मिडफील्ड में गेंद छिनवा दी। यह बात बहुत नुकसानदेह साबित हुई और ब्रिटेन ने यह मुकाबला 4-3 से अपने नाम करते हुए भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक से वंचित कर दिया।

मेडल मैच में भारत को ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। टोक्‍यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम चौथे स्‍थान पर रही।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button