जुर्मपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़
पटना में शादी के रिसेप्शन पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग! दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या
पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी

जनपथ न्यूज़
Edited by: राकेश कुमार
राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर इलाके का है, जहां एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान अचानक फायरिंग की घटना हुई। इस गोलीबारी में दो सगे भाइयों को गोली लगी। दोनों को गंभीर हालत में नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम काम कर रही है।
![]()



