जनपथ न्यूज डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
24 जुलाई 2022
विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा ने 88.13 दूर भाला फेंक कर
सिल्वर जीत कर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जतने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले साल 2003 में लॉन्ग जंप में अंजू बॉबी जॉर्ज ने देश के लिए कांस्य पदक जीता था। चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल रहा था। दूसरे थ्रो में नीरज ने 82.39 मीटर का थ्रो किया तो वहीं तीसरे थ्रो में नीरज ने 86.37 मीटर भाला फेंका। इसके अलावा चौथे प्रयास में नीरज ने 88.13 मीटर भाला फेंककर अपनी स्थिती मजबूत कर ली थी और दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। लेकिन अपने पांचवें राउंड में नीरज को थ्रो को फाउल घोषित किया गया। उनका इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.13 मीटर का रहा। वह दूसरे स्थान पर कायम रहकर सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे हैं।
ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.54 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि चेक गणराज्य के याकूब वालडेश को कांस्य पदक मिला जिन्होंने 88.09 मीटर का थ्रो फेंका. भारत के रोहित यादव 78.72 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दसवें स्थान पर रहे।