बिहार के ताजा खबरेंराज्य
डेंगू से बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों को पीटा

जनपथ न्यूज़ पटना. पटना के एनएमसीएच में शनिवार को मरीज के परिजनों और डॉक्टरों के बीच भिड़ंत हो गई। 12 साल के बच्चे रजनीश की मौत के बाद परिजन भड़क गए और डॉक्टरों के साथ मारपीट करने लगे। जूनियर डॉक्टरों ने भी पलटवार किया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।
खुशरुपुर के रजनीश डेंगू का मरीज था। उसे तीन दिन पहले एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, हड़ताल कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि पहले हमारी सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
![]()



