जुर्मपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अहले सुबह पुलिस व डकैतो के बीच मुठभेड़, पुलिस ने दो डकैतों को मार गिराया; ASI बुरी तरह घायल

जनपथ न्यूज़ डेस्क/पटना
7 जनवरी 2024

पटना: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ के हिंदूनी इलाके में अहले सुबह डकैतों व पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो डकैत मारे गए। वहीं डकैतों की गोली से एक दारोगा घायल हो गए।

घायल ASI को पटना एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायल दारोगा की पहचान गौरीचक थाना में पदस्थापित विवेक कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दो डकैतों की पहचान नालंदा निवासी मेमो और विवेक के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान आधा दर्जन की संख्या में रहे डकैत भाग निकले।

मिली जानकारी के अनुसार डकैतों को जब पुलिस ने घेराबंदी की तो ये लोग पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। डकैतों के द्वारा करीब 12 से 13 राउंड गोली पुलिस पर चलाई गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो डकैतों को मार गिराया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जो गोली लगने से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने बड़ी संख्या में गोलियों के खोखे और कई पिस्तौल बरामद किए हैं।

इस मामले पर पटना पश्चिम के एसपी सारथ आरएस ने बताया: हमें पटना में कुछ स्थानों पर डकैती और ऐसी आपराधिक गतिविधियों की रिपोर्ट मिली थी और इसके लिए हमने एक विशेष टीम का गठन किया था। फुलवारीशरीफ में एक गिरोह के साथ हमारी मुठभेड़ हुई थी। उन्होंने हम पर गोलियां चलाईं और एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया। उसका फिलहाल एम्स में इलाज चल रहा है। दो अपराधियों को भी गोली मार दी गई और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो नालंदा का रहने वाला है, ऐसी आपराधिक गतिविधियों की किसी भी संभावना को खत्म करने के लिए जांच और तलाशी अभियान जारी है।

Loading

Related Articles

Back to top button