गोंडा के डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे ने रचा इतिहास, आध्यात्म और योग पर किताब लिखकर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड! वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में नाम, NASA मिशन से चांद तक पहुंची पहचान
UP के गोंडा का बेटा बना देश का गौरव! My Stamp से लेकर NASA तक मिला सम्मान

गोंडा से ग्लोबल पहचान! डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे का नाम NASA मिशन से चांद तक
आध्यात्म और योग पर किताब लिखकर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड!
जनपथ न्यूज़ डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रमवापुर धनुही गांव के रहने वाले डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले और देश का नाम रोशन किया है। डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे ने आध्यात्मिक और योग विषय पर पुस्तक लिखकर मध्यप्रदेश के बालाघाट रिसर्च सेंटर से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि के कारण उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज किया गया है।

डॉ. पांडे की उपलब्धियां यहीं तक सीमित नहीं हैं। भारत सरकार ने उनके सम्मान में “My Stamp” के तहत डाक टिकट भी जारी किया है, जो किसी भी व्यक्ति के लिए एक बड़ा सम्मान माना जाता है। इसके अलावा उनका नाम और परिचय NASA के मून मिशन आर्टेमिस-2 के माध्यम से चांद पर भेजा गया, जो एक विशेष सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे ने इंडस्ट्री क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है और Six Sigma Black Belt का प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट हासिल किया है। इतना ही नहीं, भारत का नाम रोशन करने वाले डॉ. पांडे के सम्मान में 18 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के सातारा जिले के गोंदवले (खुर्द) स्थित ‘रक्षिता वन’ में एक पौधा भी लगाया गया।

यह वन देश की महान विभूतियों के सम्मान में पौधारोपण की परंपरा के लिए जाना जाता है। डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे के नाम से पौधा लगाने का सुझाव विश्व शांति दूत डॉ. सुधीर तारे ने दिया था। गौरतलब है कि डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे की नई पुस्तक 22 फरवरी 2026 को प्रकाशित हुई है। गोंडा जिले के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि उनके जिले का एक बेटा देश और विदेश में जाकर भारत और गोंडा का नाम रोशन कर रहा है
![]()



