नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना ने किया पियरपुरा थाना का वार्षिक निरीक्षण
वार्षिक निरीक्षण में व्यवस्था, अनुसंधान और कानून-व्यवस्था पर दिए गए निर्देश

जनपथ न्यूज़
Edited By: राकेश कुमार
पटना: नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानु प्रताप सिंह द्वारा पियरपुरा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समग्र व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की स्थिति, मालखाना, हाजत, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था एवं साफ-सफाई की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, समयसीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनता को त्वरित न्याय दिलाने हेतु एवं कर्मियों को सतर्कता, जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती, त्वरित अनुसंधान एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल दिया। साथ ही थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

निरीक्षण का उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाना एवं आम जनता को बेहतर सुरक्षा व न्याय उपलब्ध कराना बताया गया।
![]()



