बिहार के ताजा खबरेंराज्य
Trending

भाजपा नेता प्रेम कुमार ने कहा-बिहार में प्रशांत किशोर की दाल नहीं गलने वाली

जनपथ न्यूज़ पटना. कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने दावा किया है कि रणनीतिकार प्रशांत किशोर की बिहार में दाल नहीं गलने वाली है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की बड़ी जीत होगी। 2005 के बाद राज्य में एनडीए सरकार ने खूब विकास कार्य किया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत भले हो गई, लेकिन भाजपा के विधायकों की संख्या 3 से बढ़कर 8 हो गई। बुधवार को किसानों को केसीसी का लाभ दिलाने के लिए पखवारा की शुरूआत करने के बाद प्रेम कुमार पत्रकारों से बात कर रहे थे।
प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा का असर यह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाने पड़ रहे हैं। यह अच्छी बात है। अरविंद केजरीवाल जीत के बाद महावीर मंदिर गए, यह भी ठीक है। दिल्ली की जनता का विश्वास हासिल करने में अरविंद केजरीवाल सफल हो गए। लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। दिल्ली की जनता ने देश चलाने के लिए प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को चुना, लेकिन प्रदेश की सरकार चलाने के लिए ‘आप’ को मौका दिया।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button