चंपारणबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में NDA की जीत पर भाजपा नेता ए.पी. पाठक ने धर्मेंद्र प्रधान और मनोज तिवारी से मिलकर दिया बधाई और शुभकामनाएं

बिहार में NDA की जीत पर भाजपा नेता ए.पी. पाठक ने धर्मेंद्र प्रधान और मनोज तिवारी से मिलकर दी बधाई और शुभकामनाएं

जनपथ न्यूज़ डेस्क
16 नवंबर 2025

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर समाजसेवी एवं बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ए.पी. पाठक ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री तथा बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान जी और मनोज तिवारी से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर ए.पी. पाठक ने अपने बाबु धाम ट्रस्ट के हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे चंपारण में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक और प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाया।

वर्षों से चंपारण के लोगों की सेवा, सामाजिक कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में निरंतर सक्रिय रहने वाले ए.पी. पाठक ने इस ऐतिहासिक विजय को जनता के विश्वास, एनडीए सरकार की विकासपरक नीतियों तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया।

मीडिया से बात करते हुए ए.पी. पाठक ने कहा कि “यह जीत माननीय धर्मेंद्र प्रधान जी की कुशल रणनीति, संगठन क्षमता और बिहार की जागरूक जनता की जीत है। बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों, योजनाओं और विकास संकल्प पर भरोसा करती है और उसका प्रत्यक्ष लाभ भी पा रही है। इसलिए जनता ने एक बार फिर एनडीए को अपना समर्थन और विश्वास सौंपा है।”

ए.पी. पाठक यह भी कहा कि चंपारण सहित पूरे बिहार में मिली यह प्रचंड जीत स्पष्ट करती है कि लोग विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं।

Loading

Related Articles

Back to top button