जनपथ न्यूज़ डेस्क
Edited by: राकेश कुमार
5 जुलाई 2024

पगड़ी उतारने के बाद भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी पहली बार पहुँचे प्रदेश कार्यालय, महिला मोर्चा द्वारा किया गया अभिनन्दन

भाजपा बिहार के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है : सम्राट चौधरी

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कल अयोध्या में अपने संकल्प वाला मुरैठा खोल दिया है। मुरैठा उतारने के बाद आज पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वगात किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया गया।

मुरैठा खोलने और केश मुंडन के बाद पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यालय के प्रवेश द्वार पर ही उन पर फूल बरसाये गए और उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उनकी आरती उतारी गयी। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनन्दन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी का अभिनन्दन किया गया।

इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी प्रशंसा की। अध्यक्ष श्री चौधरी ने सबका आभार जताया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीराम के चरणों में अपना मुरैठा समर्पित किया हूं। भाजपा बिहार के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आदरणीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सरकार और अच्छे से चलेगी। अगले डेढ़ साल तक बिहार के विकास की जो गाथा है, उसको अंजाम तक पहुंचाने का काम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा। देश विकसित हो रहा है, देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत श्रेष्ठ होगा। इसमें बिहार अपना योगदान देगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि विशेष तौर पर धन्यवाद आप लोगों ने सहयोग किया और आशीर्वाद दिया। बिहार की उन्नति के लिए बिहार में डबल इंजन की सरकार को चलाना और भारत को श्रेष्ठ बनाने में बिहार को अपनी अहम भूमिका स्थापित करनी है। आशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों का सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज 75 फीसदी सीटों पर हमलोगों की जीत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है भारत के साथ बिहार को भी आगे बढ़ाने को लेकर काम हो रहा है। बिहार की जनता के अधूरे सपने को पूरा करना है।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पुल गिरने के मामले पर नीतीश कुमार खुद समीक्षा कर रहे हैं । इसे लेकर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है । कई विभागों में मेंटेनेंस पॉलिसी के तहत काम करने का निर्देश दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

श्री चौधरी ने विपक्ष के एक बयान पर कहा कि मैं चुनाव से पहले ही 28 जनवरी को यह बात कह दी थी पगड़ी को रामलला के चरणों में समर्पित करुंगा। उन्होंने कहा कि जो हारी हुई पार्टी होती है, वे लोग इस तरह की बात करते हैं।

इस मौके प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी सजल झा, उपाध्यक्ष शीला कुशवाहा, महामंत्री मीना झा, शोभा सिंह, भारती पासवान, सीमा पांडेय, शशि, चिंता ओझा, महानगर अध्यक्ष सोनी मिश्रा, पूनम भट्ट, ममता सिंह, धर्मशीला शर्मा, ज्योति, साधना राव, रीता शर्मा, हेमलता जी, वीणा जी, श्वेता जी, माला सिन्हा, रीता सिंह, इंदु देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

Loading