जनपथ न्यूज डेस्क
भागलपुर/पटना
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
5 मार्च 2023

भागलपुर : तमिलनाडु में हो रहे हिंदी भाषी बिहारियों की हत्या मामले में शनिवार को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने बताया कि आज जो पूरे देश की तरक्की हो रही हैं, उसमें बिहारियों का हाथ है। बिहारी सभी राज्य में जाकर काम करते हैं। उस राज्य को तरक्की की ओर ले जाते हैं। अगर इस तरीके की घटना बिहारियों के साथ हो तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर वहां के सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। जो भी ऐसी घटना कर रहे हैं उसे सजा मिलनी चाहिए।

*डीजीपी के बयान को बताया गलत*

अजित शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना हो रही है। वहां की सरकार इस पर संज्ञान नहीं ले रही है। ये गलत है। साथ ही उन्होंने बताया कि वहां के डीजीपी के द्वारा जो बयान दिया गया है, ऐसी घटना को गलत बताया है। ये बिल्कुल गलत है। सरकार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। पूरी तरीके से जांच कराकर कड़ी से कड़ी कारवाई करनी चाहिए।

*मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद*

अजित शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने तमिलनाडु अपने पदाधिकारी को भेजने का फैसला लिया है। ये सही है। अपने पदाधिकारी को भेज कर पूरी घटना क्रम के बारे में जानकर आगे की कारवाई करे।

*बिहार में लगाया जाएगा उद्योग*

श्री शर्मा ने बताया कि हमारी सरकार है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पलायन को रोका जाएगा। सरकार के द्वारा उद्योग लगाया जा रहा है। इससे बिहार के मजदूरों को बिहार में ही काम मिलेगा। पलायन रुकेगा।

Loading