ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर एवं रामचंद्र पुर्वे के उप सभापति निर्विरोध निर्वाचित होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं….

जनपथ न्यूज डेस्क/पटना

Edited by: राकेश कुमार
25 अगस्त 2022

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने देवेश चंद्र ठाकुर को बिहार विधान परिषद् के सभापति एवं रामचंद्र पुर्वे के उप सभापति के रुप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि विधान परिषद् के सदस्य के रूप में श्री देवेश चंद्र ठाकुर का यह चौथा कार्यकाल है। वे ईमानदार और कर्मठ राजनेता रहे हैं और देवेश चंद्र ठाकुर राज्य सरकार में मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। श्री देवेश चंद्र ठाकुर के नेतृत्व में लोकतंत्र की गरिमा बढ़ेगी एवं उच्च सदन को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।

Loading

Related Articles

Back to top button