क्राइम न्यूज़पटना (पश्चिमी)पियरपुराबिक्रमबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य
पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पटना में हथियारबंद लूट गैंग का पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार, हथियार, नकदी और मोबाइल बरामद
तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर SIT की कार्रवाई, हथियार, नकदी और मोबाइल बरामद

पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां हथियार के बल पर लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर गठित SIT टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए इस गिरोह के सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार, भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिपलावां, बिक्रम और पियरपुरा सहित कई इलाकों में सक्रिय था और हथियार के बल पर लोगों को निशाना बनाता था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

![]()



