ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

भागलपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहारा बना कम्युनिटी किचन

*जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत शिविर का आयोजन,पीड़ितों को मिली थोड़ी राहत*

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना/भागलपुर
Edited by: राकेश कुमार
7 सितंबर 2022

भागलपुर : जिले में हजारों लोग बाढ़ का दंश झेल रहे हैं और घर डूब जाने से लोग बेघर हो चुके हैं। अपने-अपने परिवार के साथ सामान लेकर वे शहर के अलग-अलग इलाकों में नया ठिकाना बसाने के लिए मजबूर हो गए हैं। बाढ़ पीड़ितों ने इन दिनों अपना नया ठिकाना, नाथनगर स्थित चर्च मैदान और तिलकामांझी विश्वविद्यालय के टिल्हाकोठी को बनाया हुआ है। जहां बीते सोमवार से जिला प्रशासन की ओर से उनके लिए कम्युनिटी किचेन की भी व्यवस्था कर दी गई है।

इस दौरान 10 बजे से सुबह का खाना और शाम 5 से 6 बजे तक शाम के खाने की व्यवस्था की गई है.इसको लेकर बाढ़ पीड़ितों को कुछ हद तक राहत मिली है। दोनों समय खाना मिलने से बाढ़ पीड़ित भी थोड़े खुश नजर आ रहे हैं।
इस बारे में भागलपुर के एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि विभाग के द्वारा मिले निर्देशानुसार बाढ़ पीड़ितों को दो टाइम का खाना देना है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। लोगो को अच्छा खाना देने की उनकी पूरी कोशिश है। एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों ने लाइटिंग की मांग की थी, जिसको लेकर निर्देश दे दिया गया है। अब यहां पर जल्द ही लाइट भी लगवा दिए जायेंगे। उन्होंने बताया कि यहां शौचालय और सफाई की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, खाना मिलने के बाद पीड़ित थोड़े खुश नजर आए।

इन बाढ़ पीड़ितों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें खाने में चावल, दाल और आलू परवल की सब्जियां दी जा रही है। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि उन्हें अच्छा खाना खिलाया जा रहा है और इससे उन्हें राहत मिली है।

Loading

Related Articles

Back to top button