पटनाबिहारबेउरब्रेकिंग न्यूज़

बेऊर थाना का वार्षिक निरीक्षण, अनुसंधान गुणवत्ता और कानून-व्यवस्था पर जोर

कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

3 फरवरी 2026

पटना: नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना, श्री भानूप्रताप सिंह ने सोमवार को बेऊर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण तथा लंबित मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस प्रणाली, CCTNS सिस्टम तथा सिरिस्ता कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नगर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, समयसीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता को त्वरित न्याय दिलाना है, जिसके लिए सतर्कता, जनसेवा की भावना और कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों की हथियारों के खोल-जोड़ (Weapon Assembling/Disassembling) तथा आग्नेयास्त्र संचालन में दक्षता की भी जांच की गई। अधिकारियों ने सुरक्षित उपयोग, रख-रखाव तथा आपात स्थिति में त्वरित एवं सटीक प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को लेकर विशेष निर्देश दिए।

अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रात्रि गश्ती तथा वाहन जांच अभियान को और सशक्त करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर पुलिस महकमे में सक्रियता देखी गई और थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Loading

Related Articles

Back to top button