ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फर्जी नन-बैंकिंग कंपनी बनाकर अरुणाचल प्रदेश से 17 करोड़ की जालसाजी करने वाला पटना से गिरफ्तार

फर्जी नन-बैंकिंग कंपनी बनाकर अरुणाचल प्रदेश से 17 करोड़ की जालसाजी करने वाला पटना से गिरफ्तार……..

न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
रिपोर्ट: राकेश कुमार
फरवरी 24, 2022

दानापुर: अरूणाचल प्रदेश की पुलिस ने 17 करोड़ रूपये की जालजास को रूपसपुर पुलिस की सहयोग से धर-दबोचा है। गिरफ्तार जालसाज चौधरी ब्रज किशोर है जो मूलरूप से नालंदा जिला का रहने वाला है।

जालसाज नाम बदलकर राजा बाजार में रह रहा था। बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जालसाज खगौल रोड़ में अपनी कार की सर्विस करा रहा है। सूचना के आलोक में अरूणाचल प्रदेश की पुलिस ने रूपसपुर पुलिस की मदद से कार के शोरूम में छापेमारी कर चौधरी ब्रज किशोर कुमार को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में अरूणाचल प्रदेश के दारोगा अरूण कुमार पांडे ने बताया कि इटानगर के बंदरदेवा थाना में इसके खिलाफ जालसाजी करने का मामला दर्ज है। यह फर्जी ढंग से नन बैंकिंग की कंपनी खोलकर लगभग पांच हजार से अधिक लोगों का रुपये लेकर फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से पुलिस ने अपना जाल बिछा रखा था।

आज सूचना मिली कि अभियुक्त चौधरी ब्रज किशोर कुमार रूपसपुर के गोला रोड में घूम रहा है। पुलिस ने अभियुक्त के मोबाईल फोन के लॉकेशन के आधार खगौल रोड में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। रूपसपुर थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार जालसाज को अरूणाचल प्रदेश की पुलिस के हवाले कर दिया।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button