पटनाबिक्रमबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिक्रम में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौतः दूसरा बाइक सवार बुरी तरह घायल, नगहर गांव के पास हुई दुर्घटना; ड्राइवर फरार

बिक्रम में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौतः दूसरा बाइक सवार बुरी तरह घायल, नगहर गांव के पास हुई दुर्घटना; ड्राइवर फरा

जनपथ न्यूज़

पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 पर नगहर गांव के पास शनिवार को एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विक्रम थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पटना भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में था और दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-139 पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

बिक्रम से अरुण कुमार की रिपोर्ट

Loading

Related Articles

Back to top button