बिहार के ताजा खबरेंमनोरंजन

20 जुलाई से ‘घूंघट में घोटाला’ करेंगे प्रवेश लाल यादव

सुपर हिट भोजपुरी फिल्‍म ‘बॉर्डर’ के बाद अब निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड एक बार फिर से बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। 20 जुलाई को इस बैनर की फिल्‍म ‘घूंघट में घोटाला’ रिलीज हो रही है, जिसे मंजूल ठाकुर ने निर्देशित किया है। फ़िल्म के निर्माता जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने नेपाल में चल रही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के सेट से सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि ‘घूंघट में घोटाला’ एक हास्य हॉरर  थ्रिलर फिल्म है । फ़िल्म के ट्रेलर को देखकर फ़िल्म का अंदाज सहज ही लगाया जा सकता है । ‘घूंघट में घोटाला’ गांव के एक ऐसे युवक की कहानी है, जो रोमांस के ख्वाब में डूबा रहता है। उन्हें प्रेमिका मिलती भी है पर शादी कही और कर लेता है । फिर शुरू होती है जद्दोजहद। 

हालांकि इस फिल्‍म खुद दिनेशलाल यादव नजर नहीं आ रहे हैं, मगर उनको फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं। फिल्‍म के लीड में प्रवेश लाल यादव, मणि भट्टाचार्य, ऋचा दीक्षित नजर आ रही हैं। फिल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुकी है, जिसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि फिल्‍म कॉमेडी बेस्‍ड है। इसमें आत्‍मा की भी कलाबाजी देखने को मिलेगी। यह फिल्‍म ‘बॉर्डर’ से बिलकुल अलग और इंटरटेनिंग जोनर की है।  बता दें कि फिल्‍म ‘घूंघट में घोटाला’ की कहानी खुद निर्देशक मंजूल ठाकुर ने ही लिखी है। संगीतकार हैं मधुकर आनंद और रजनीश मिश्रा, जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल यादव,आजाद सिंह, श्याम देहाती और ओम अलबेला। फ़िल्म की पटकथा मंजुल ठाकुर और अरविंद तिवारी ने जबकि संवाद अरविंद तिवारी ने लिखा है । फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता है हरिकेश यादव व प्रोडक्शन कंट्रोलर हैं राजेश भगत। प्रचारक रंजन सिन्‍हा और उदय भगत हैं।  घूंघट में घोटाला में प्रवेश लाल यादव, मणि भट्टाचार्य, ऋचा दीक्षित के अलावा किरण यादव, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, संतोष श्रीवास्तव, संतोष पहलवान, विवेक केसरी, तेज बहादुर यादव, आशीष सेन्द्रे, हेम लाल कौशल, रीमा सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं ।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button