ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शराब की पार्टी करते हुए 6 मुखिया, एक पैक्स अध्यक्ष समेत 18 लोग गिरफ्तार, दो पिस्टल भी बरामद.

शराब की पार्टी करते हुए 6 मुखिया, एक पैक्स अध्यक्ष समेत 18 लोग गिरफ्तार, दो पिस्टल भी बरामद……..
राकेश कुमार/जनपथ न्यूज
जुलाई 19, 2021
सासाराम के दरिगाव में शराब की पार्टी करते हुए 6 मुखिया, एक पैक्स सहित 18 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि दरिगांव थाना क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन के बगल में एक निजी मकान में 6 मुखिया, 1 पैक्स अध्यक्ष सहित 24 लोग शराब पार्टी में मौजूद थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी की तो 18 लोग शराब के नशे में पाए गए। इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी मिल रहे इस तरह के मामले हैरान करने वाले हैं।

शराब पार्टी की गुप्त सूचना पुलिस को मिल गई और एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों के पास से दो पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस के साथ शराब भी बरामद की गई है। सासाराम एसडीपीओ अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ मुखिया का जमावड़ा लगा हुआ है और शराब पार्टी चल रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंचायत सरकार भवन में छापेमारी की गई, जहां से दरिगांव मुखिया राजू पासवान, हाटा (चेनारी) पंचायत के मुखिया पारस पासवान, आलमपुर पंचायत के मुखिया विजय पासवान, बिश्रामपुर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र सिंह, खुढ़नू पंचायत के मुखिया मुन्ना सिंह, चेनारी पंचायत के मुखिया राजवंश सिंह और सदोखर पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह के अलावा कुल 19 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी की जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। मौके से शराब के साथ दो पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिस्टल लाइसेंसी है। उसे सीज किया गया है। सभी गिरफ्तार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। एक साथ इतने मुखिया सहित अन्य लोगों का जमावड़ा क्यों लगा हुआ था, इसकी भी जांच की जा रही है। एसडीपीओ ने यह भी कहा कि हमलोगों की कोशिश रहेगी कि ऐसे लोगों को चुनाव के पहले तक रिलीज ना किया जाए।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button