बिहार के ताजा खबरेंराज्य

जीतन राम मांझी के गढ़ मे जबरदस्त वोटिंग,बिहार में पहले चरण की चारों सीटों पर मतदान समाप्त

जनपथ न्यूज़ :- पहले चरण में गुरुवार को बिहार की चार लोकसभा सीटों पर 53.06 प्रतिशत मतदान हुआ। नक्सल प्रभावित होने के चलते जमुई में 4 बजे मतदान समाप्त हो गया। वहीं, नवादा, गया और औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी 6 बजे तक वोटिंग हुई। जमुई में 54%, औरंगाबाद में 49.85, गया में 56% और नवादा में 52.5% मतदान हुआ। गया जिले में तीन जगहों पर सुरक्षा बलों को बम मिला है। गया से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, जुमई से लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान मैदान में हैं। नवादा में पोलिंग बूथ के पास दो पक्षों में मारपीट। पुलिस ने शांत किया मामला। गया के इमामगंज के नेवता,डुमरिया के अनरबन सलैया और रानीगंज मेंबम मिले। अनरबन सलैया में पोलिंग बूथ के बाहर केन बम मिला। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बम को डिफ्यूज किया। इसके बाद वोटिंग शुरू हुई। भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार गया में साइकिल पर सवार होकर मतदान करने निकले।
गया के एनडीए प्रत्याशी विजय मांझी नेबाराचट्टी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। गया जिले के डुमरिया में स्थित बूथ संख्या 11 पर ईवीएम खराब होने के चलते सुबह मतदान शुरू नहीं हो सका। यहां दूसरा ईवीएम लगाया गया। नवादा के बूथ संख्या 273 पर ईवीएम खराब होने के चलते वोटिंग शुरू होने में देर हुई। यहां दूसरा ईवीएम लगाया गया।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button