*शांति समिति के सुझावों पर अमल का दिया निर्देश*

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना/भागलपुर
Edited by: राकेश कुमार
www.janpathnews.com
23 अक्टूबर 2022

भागलपुर : भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को देर शाम तक जिला शांति समिति की बैठक चली। बैठक में काली पूजा,छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने बताया कि काली पूजा के अवसर पर प्रतिमा स्थापन हेतु लाईसेंस लेना अनिवार्य होगा। लाईसेंस में दिये गये शर्तो का पालन करना पूजा समिति के लिए अनिवार्य होगा। पूजा में डी.जे.का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिमा विर्सजन कृत्रिम तालाबों में किया जायेगा। विसर्जन मार्ग के अनुसार ही प्रतिमा का विसर्जन तय समय पर करना अनिवार्य होगा।

जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने कहा कि काली पूजा व छठ पूजा के उल्लास पूर्ण वातावरण में आयोजन हेतु जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए सभी स्तरों पर आवश्यक तैयारी की जा रही है। बैठक में जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों द्वारा आये सुझाव से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया। प्राप्त सुझावों के आलोक में शहर की साफ-सफाई, विद्युत तारों की यथोचित व्यवस्था पर निश्चित रूप से गौर करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, नगर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, अपर समाहर्त्ता सहित श्री श्री 108 काली पूजा महासमिति के ब्रजेश साह,
कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव,महामंत्री शिशुपाल भारती, कोषाध्यक्ष सतनारायण प्रसाद, प्रवक्ता गिरीश चंद्र भगत, संयोजक विश्वेष आर्या, सह मंत्री रिंटू सिंह चंद्रवंशी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर भारती, श्याम प्रसाद मंडल, प्रीतम विश्वकर्मा एवं विनय कुमार झा सुरज, नंद किशोर पंडित संरक्षक भगवान यादव अभय कुमार घोष, सोनू जयनंदन आचार्य, विनय कुमार सिन्हा, जय प्रकाश हरी, चाणक्य दास राजेश कुमार, बादल राय, सिकंदर दास, साजन कुमार, राजू यादव, अक्षय कुमार कश्यप, जयराम विश्वकर्मा, मंदारेश्वर झा ,जीवन राम, राजेंद्र मंडल, अरविंद भट्ट, प्रभात कुमार उपाध्याय, पवन कुमार पंडित, सतीश सिंह, ब्रज किशोर दास, पप्पू ताति, दीपक कुमार गुप्ता, प्रकाश रजक, रेनू सिंह, उमा घोष, दिलीप कुमार मंडल, प्रदीप कुमार, शशि शंकर राय, राजीव वर्मा, देवाशीष बनर्जी ,अशोक राय, रामविलास गोस्वामी, सरोज झा, राजेंद्र मंडल , हेमन्त साह, सुनील साह समेत जिला समिति समिति के प्रकाश चंद गुप्ता, प्रो० एजाज अली रोज, महबूब आलम, मो० अनवार,मजहर शकील अख्तर, प्रो० सलाऊद्दीन अहसन, डाॅ० अशोक यादव समेत अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading