कानून व्यवस्था पर सख्ती: सिटी SP (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने जानीपुर थाना का किया औचक निरीक्षण
गश्ती बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनपथ न्यूज़/पटना डेस्क
Edited by::राकेश कुमार
पटना, 24 मार्च 2026: पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने मंगलवार को जानीपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा दर्ज कांडों के अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान सिटी एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की जांच निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाए और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना क्षेत्र में सक्रिय गश्ती बढ़ाने, सूचना संग्रह तंत्र को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित, योजनाबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन उपायों से जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

सिटी एसपी ने थाना के सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने की भी सलाह दी।
![]()



