ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे जदयू में शामिल

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे जदयू में शामिल……

न्यूज डेस्क/जनपथ न्यूज
Edited by: राकेश कुमार
अप्रैल 14, 2022

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल राजद के एक शीर्ष नेता के बेटे मंगलवार को शामिल हो गए। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह का जदयू में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने स्वागत किया। इंजीनियर अजीत सिंह ने इस अवसर पर आरोप लगाया कि राजद में पार्टी कार्यकर्ताओं को आए दिन अपमानित किया जाता है, यही वजह है कि उस पार्टी में उनके जैसे लोग जदयू की ओर रुख कर रहे हैं।

अजीत सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जा रहे उनके छोटे पुत्र तेजस्वी यादव के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने दावा किया है कि अब उच्च जातियों का समर्थन होने के कारण राजद ‘‘ए टू जेड” की पार्टी बन गई है।

अजीत ने आरोप लगाया कि, ‘‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि तेजस्वी यादव ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का विरोध किया था। यहां तक कि दिवंगत रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे नेता भी पार्टी के रुख से हैरान थे।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजद का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं को धन संग्रह एजेंट के रूप में मानता है। अजीत एक प्रभावशाली राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button