ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पीएम मोदी का बड़ा फैसला; राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला गया, अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रखा गया नाम

पीएम मोदी का बड़ा फैसला; राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला गया, अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार रखा गया नाम
राकेश कुमार, जनपथ न्यूज
अगस्त 6, 2021
खेल रत्न पुरस्कार को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे बड़े अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर अब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। इस अवॉर्ड को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट करके ये जानकारी दी है। काफी वक्त से इस पुरस्कार के नाम बदलने की मांग की जा रही थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि ‘मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।
उन्होंने आगे लिखा है कि ‘उनकी भावना का सम्मान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है। अब इसी नाम से पुरस्कार दिए जाएंगे।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button