जनपथ न्यूज़ डेस्क

जीकेसी के बिहार मीडिया प्रभारी -सह- पत्रकार-सह- बिहार बोले पत्रिका के संपादक रवि आनन्द के आकस्मिक निधन पर शोकाकुल हुए पत्रकार एवम जीकेसी। उक्त जानकारी पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष एवम बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह घटना चक्र टाइम्स के सम्पादक दीपक कुमार अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि रवि आनन्द एक वरिष्ठ पत्रकार ही नहीं बल्कि एक कर्मठ समाज सेवी भी थे। उनके असमय आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत को ही नहीं बल्कि जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के सभी सदस्यों को आघात
पहुंचा है।

दीपक अभिषेक ने बताया कि रवि आनन्द जीकेसी के बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी थे। उनके असमय निधन पर जीकेसी पटना के कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी।

उन्होंने बताया कि पत्रकारों में IFWJ के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, दस्तक प्रभात के संपादक प्रभात वर्मा, अलर्ट कमांडो मासिक पत्रिका के सम्पादक अशोक कुमार सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार सह जीकेसी के प्रदेश प्रवक्ता,
पत्रकार अरविन्द कुमार देव, मालंच नई सुबह के सम्पादक नीरव समदर्शी, सत्ता की खोज के संपादक मुकेश कुमार सिन्हा, उभरता बिहार मासिक पत्रिका के सम्पादक राजीव रंजन, वरिष्ठ पत्रकार एस एन श्याम, पत्रकार त्रिलोकी प्रसाद, नई सोच एक्सप्रेस के सम्पादक अविनाश कुमार सहित अन्य लोग शोक व्यक्त किया है।

दीपक अभिषेक ने बताया कि जीकेसी में शोक व्यक्त करने वालों में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद सहित ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश रंजन, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, संगठन सचिव बलराम श्रीवास्तव ,राजेश कुमार डब्लू, समन्वयक अनिल कुमार दास, समन्वयक धनंजय प्रसाद, कला संस्कृति दिवाकर वर्मा, आई टी आशुतोष बृजेश, आदर्श कुमार एवम विवेक रंजन शामिल थे।

ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि रवि आनन्द वरिष्ठ पत्रकार तो थे ही, साथ में वे बिहार बोले नामक हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र के संपादक भी थे। उनकी असामायिक निधन शुक्रवार को दोपहर में पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में हो गया है। रवि आनंद की उम्र करीब चालीस की थी और वे रेरा कोर्ट में भी न्यायिक परिषद के सदस्य थे।

Loading