ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुंगेर, सीतामढ़ी और जहानाबाद के बदले गये जिलाधिकारी

मुंगेर, सीतामढ़ी और जहानाबाद के बदले गये जिलाधिकारी
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 19 जून ::
बिहार सरकार ने 19 जून (शनिवार) को भरतीय प्रशासनिक सेवा के तीन पदाधिकारी को स्थानांतरित करते हुए मुंगेर, सीतामढ़ी और जहानाबाद के जिलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया है। इस सम्बंध में बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग अधिसूचना निर्गत कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार, नवीन कुमार को जहानाबाद से स्थान्तरित करते हुए मुंगेर के जिलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित हिमांशु कुमार राय को स्थान्तरित करते हुए जहानाबाद के जिलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
मुंगेर की जिलाधिकारी रचना पाटिल को स्थान्तरित करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।
वित्त विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत सुनील कुमार यादव को स्थान्तरित करते हुए सीतामढ़ी के जिलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
सीतामढ़ी के जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी को स्थान्तरित करते हुए वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button