आपसी विवाद में मारी गई गोली, मौके पर ही गई जान

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
28 फरवरी 2023

भागलपुर : जिले के नाथनगर स्थित ललमटिया थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिसे उपचार के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया। जहां युवक की मौत हो गई। मृत युवक के नाम विकास शाह बताया जा रहा है। आपसी विवाद को लेकर गोली मारी गई है।

पूर्व में दिया था धमकी : चार दिन पूर्व मृतक की पत्नी पूनम देवी को आरोपी राजकुमार उर्फ बघ्घा के माँ ने गोली मरवा देने की धमकी दी थी। मृतक के चचरे भाई सचिन कुमार ने बताया कि किस बात को लेकर धमकी दी गई थी, ये तो पता नहीं है। लेकिन चार दिन पूर्व धमकी दिया गया था और आज गोली मार दी गई।

दुकान चलाता था मृतक: मृतक विकास शाह अपने ससुराल ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला में रहता था। वहीं पर किराना का दुकान चलाता था। उसका पैतृक गांव पीपरपांति था।पिछले कई वर्षों से ससुराल में ही रहता था। परिजनों की माने तो कभी किसी से विवाद नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला राजकुमार चौधरी ससुराल के बगल के ही रहने वाला है। मृतक को चार बच्चें भी हैं। दो पुत्र व दो पुत्री हैं।

पुलिस मामले की कर रही है जांच : वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर सिटी डीएसपी अजय चौधरी भी पहुंच कर जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी विवाद के कारण गोली मारने की बात कही है। हमलोग जांच कर हैं। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

*एक माह के अंदर तीन गोलीबारी की घटना हुई*: जिले में एक माह के अंदर तीन जगहों पर हुई है गोलीबारी। मौलानाचक में जमीन कारोबारी को गोली मार कर घायल कर दिया गया था। वहीं सुल्तानगंज में उपसभापति के पति को गोली मार दी गई थी। अब सोमवार को किराना दुकानदार को गोली मार दी गई है। पुलिस सभी मामले की जांच कर रही है।

Loading

You missed