ताजाखबरब्रेकिंग न्यूज़

झारखण्ड के गढ़वा में दुमका जैसा कांड, गालियां देने से रोका तो पेट्रोल छिड़क लगाई आग….

जनपथ न्यूज डेस्क

Edited by: राकेश कुमार
10 सितंबर 2022

झारखंड में बीते दिन कुछ दिनों से अपराध लगातार बढ़ते ही जा रहे है। अपराधियो के दिनों दिन हौंसले बुलंद होते नजर आ रहे है। दुमका के बाद अब गढ़वा में एक युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। यह घटना गढ़वा के श्रीबंशीधर नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव की बताई जा रही है। इस हादसे में युवक बुरी तरह से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार है।

पेट्रोल से जिस युवक को जलाया गया है उसका नाम दीपक सोनी है। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद पीड़ित को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक का सिर व चेहरा काफी जल गया है।

वही घायल दीपक सोनी ने पुलिस को बताया कि दो लोग आपस में लड़ रहे थे। इसी बीच हम वहां पहुंचे और दोनों लोगों से पूछा कि क्यों लड़ रहे हो। इसी बीच कसमुद्दीन ने कहा कि तुम कौन होते हो ये पूछने वाले। इसके बाद कसमुद्दीन ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। राजेश कुमार ने बताया पुलिस कसमुद्दीन कि धरपकड़ के लिए छापेमारी के साथ-साथ आगे कि जांच में जुटी हुई है।

Loading

Related Articles

Back to top button