पटनापटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

स्लम एरिया के बच्चों और उनके अभिवावकों के बीच वितरित हुआ होली सामग्री

जनपथ न्यूज डेस्क
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना
4 फरवरी 2023

पटना: “समाजिक संस्था खिलखिलाहट : मुस्कान की किरण” ने मीठापुर गौड़िया मठ के पास एक स्लम एरिया के बच्चों और उनके अभिवावकों के बीच होली के उपलक्ष्य में होली सामग्री का वितरण किया। वितरण सामग्रियों में पिचकारी, रंग और अबीर, गुलाल के पैकेट, चॉकलेट, लड्डू, गुझिया (पेड़किया), तथा साबुन की टिकिया और शेम्पू के पाउच का शामिल था। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि उनलोगों के बीच पिचकारी, रंग अबीर, चॉकलेट, मिठाई मिलने से बच्चों के चेहरे पर एक अद्भुत मुस्कान आ गयी और मिठाई, अबीर, गुलाल, साबुन और शेम्पू पाकर उनके अभिभावक भी प्रसन्न थे। वहां के सभी निवासियों ने संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया, संस्था के सदस्यों ने भी एक अद्भुत खुशी का अनुभव किया।

कार्यक्रम में संस्था की सदस्या निशा परासर, शिवानी गौड़, डॉ भवानी शारदे, और कार्यक्रम संयोजक अंजनी कुमार सिन्हा उपस्थित थे। जिनके अथक प्रयास से यह कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। अंत में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Loading

Related Articles

Back to top button