ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देश सेवा पार्टी भारत को विश्व का नेता बनाना चाहती है

देश सेवा पार्टी भारत को विश्व का नेता बनाना चाहती है

इस के लिए यूरोपीय यूनियन की तरह एक भारतीय यूनियन बनाई जाएगी
देश सेवा पार्टी भारत को विश्व का नेता बनाना चाहती है। यह पार्टी चाहती है कि विश्व का हर मसला भारत के मार्गदर्शन में हल हो। भारत के पास वीटो पावर हो तथा पूरे विश्व में भारत का रुपया चले।
इस काम के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन बनाया जाए गा। विश्व के सभी देश इस संगठन के मिमबर बनेंगे। भारत के राष्ट्रपति इस संगठन के अध्यक्ष होंगे। इस संगठन का एक झंडा होगा। इस की राजधानी भारत में होगी। इस राजधानी में सभी देशों के दूतावास बनें गे।
इस संगठन का नाम भारतीय यूनियन होगा।
इस संगठन का चारटर तय्यार किया जा रहा है।
यह चारटर यू.ऐन.ओ., कामनवैल्थ, सार्क, यूरोपियन यूनियन, और कई दूसरे संगठनों के चारटरों पर आधारित होगा।
यह चारटर लगभग तय्यार हो चुका है और जून 2021 के पहले हफ़ते में पार्टी के सामने पेश किया जाएगा।
यह संगठन इस तरह बने गा।
1. देश सेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस संगठन के चारटर का ड्राफ़्ट पार्टी के सामने पेश करेंगें।
2. देश सेवा पार्टी के सभी सदस्यों की राय और इस के क़ानूनी विशेषज्ञों की राय इस में शामिल की जाएगी।
3. आने वाले लोक सभा चुनाव में देश सेवा पार्टी को जीत मिलने के बाद, विदेश मंत्रालय के रिटायर्ड अधिकारियों की एक कमैटी बनाई जाए गी। वो कमैटी इस ड्राफ़्ट पर ग़ौर करके एक और ड्राफ़्ट बनाएगी।
4. वो ड्राफ़्ट भारत की संसद में पेश किया जाएगा। संसद इस बारे में एक बिल पास करेगी।
5. बिल पास होने के बाद भारत के राष्ट्रपति एक आदेश जारी करके इस संगठन के गठन का एलान करदेंगे और यह संगठन काम करना शुरू कर देगा।
इस संगठन का एक सचिवालय बनाया जाएगा जो दुनिया के सभी देशों से इस संगठन का सदस्य बनने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।
आने वाले सभी चुनावों में पार्टी जो एजंडा पेश करेगी उस में तीन मुख्य बिंदु होंगेः
1. देश सेवा पार्टी भारत में चुनाव सस्ता करेगी
2. देश के हर नागरिक को मासिक भत्ता देगी, तथा
3. भारत को विश्व का नेता बनाए गी

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button