बिहार के बेगूसराय जिले में दंबगों की पिटाई से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

पटना :: बेगूसराय में दबंगों की पिटाई से घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है। घटना लाखो थाना क्षेत्र दुर्गा स्थान के पास की है, जहां 18 नवंबर को मामूली विवाद में पड़ोसी ने संजय चौधरी और उसके छोटे भाई को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। घटना के बाद परिजन ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात संजय की मौत हो गई।
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने लाखो दुर्गा स्थान स्थित NH-31 को जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान बेगूसराय-खगड़िया हाइवे पर आवागमन बाधित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
क्या है मामला
18 नवंबर को संजय चौधरी और उसके पड़ोसी धीरज चौधरी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान धीरज ने संजय की बेरहमी से पिटाई कर दी। संजय को बचाने गए उसके छोटे भाई अजय चौधरी को भी उन लोगों ने जमकर पीट दिया। दोनों को गंभीर हालत में परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था।