पटना (पश्चिमी)बिक्रमबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना ने किया बिक्रम थाना का निरीक्षण, थाना परिसर में किया जनता दरबार का आयोजन

स्थानीय लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का भरोसा—कानून-व्यवस्था और पुलिस-जनता विश्वास मजबूत करने का निर्देश

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने किया बिक्रम थाना का निरीक्षण, थाना परिसर में किया जनता दरबार का आयोज

स्थानीय लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का भरोसा—कानून-व्यवस्था और पुलिस-जनता विश्वास मजबूत करने का निर्दे

जनपथ न्यूज़/पटना डेस्क
8 जनवरी 2026

पटना: नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानु प्रताप सिंह द्वारा सोमवार को बिक्रम थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई।

इस अवसर पर थाना परिसर में जनता दरबार का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। सिटी एसपी पश्चिमी, भानु प्रताप सिंह ने आम लोगों से संवाद स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों का निष्पादन तेज करने तथा पुलिस-जनता समन्वय और मजबूत बनाने का निर्देश दिया।

सिटी एसपी, पश्चिमी पटना, भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस–जनता संबंधों को मजबूत करना और पश्चिमी क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना है। उन्होंने निरीक्षण में पुलिस पदाधिकारियों को गश्ती बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने और सुरक्षा-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।

Loading

Related Articles

Back to top button