दुल्हिन बाजार

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने दुल्हिनबाज़ार थाना का किया औचक निरीक्षण

विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने दुल्हिनबाज़ार थाना का किया औचक निरीक्षण

जनपथ न्यूज़ डेस्क/दुल्हिन बाजार
23 अक्टूबर 2025प

पटना: आज नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा आज दुल्हिनबाज़ार थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की।

निरीक्षण में थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण का बारीक अवलोकन किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समयसीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने एवं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, मादक पदार्थ, अवैध हथियार एवं अनअकाउंटेबल कैश की बरामदगी हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।

Loading

Back to top button