ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पीएम मोदी की कैबिनेट में करीब तीन दर्जन नए मंत्रियों को शामिल किया गया

पीएम मोदी की कैबिनेट में करीब तीन दर्जन नए मंत्रियों को शामिल किया गया

राकेश कुमार
जुलाई 7, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट को नया रूप दिया गया है। राष्‍ट्रपति भवन के अशोक हाल में बुधवार को हुए कैबिनेट विस्‍तार/फेरबदल में मंत्रियों ने शपथ ली। कैबिनेट फेरबदल में जहां कई नए मंत्री बनाए गए हैं, वहीं अब तक अच्‍छा प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों को ‘प्रमोट’ भी किया गया है। कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों में नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और पशुपति कुमार पारस प्रमुख हैं। किरेन रिजीजू, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख मंडाविया सहित कुछ मंत्रियों को राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) से प्रमोट करते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

12 मंत्रियों ने इस्‍तीफे दिए हैं, इसमें कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक प्रमुख हैं।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत की इजाजत दिए जाने के बाद सबसे पहले राज्‍यसभा सांसद नारायण राणे ने शपथ ली जो महाराष्‍ट्र के सीएम का पद संभाल चुके हैं। वे पहले शिवसेना में थे, बाद में कांग्रेस से होते हुए वे बीजेपी में शामिल हो गए। राणे के बाद सर्वानंद सोनोवाल ने शपथ ग्रहण की, खासबात यह है कि वे भी असम के सीएम का पद संभाल चुके है। सोनोवाल, मोदी सरकार के पहले कार्यक्रम में खेल मंत्री संभाल चुके हैं। इससे बाद बारी थी डॉ वीरेंद्र कुमार की जो मध्‍यप्रदेश की टीकमगढ़ सीट से बीजेपी सांसद हैं। मध्‍य प्रदेश के एक अन्‍य सांसद (राज्‍यसभा) ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने इसके बाद शपथ ग्रहण की, वे कांग्रेस ने पिछले वर्ष ही बीजेपी में शामिल हुए हैं और उनकी गिनती मध्यप्रदेश के कद्दावर नेताओं में होती है। ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, मनमोहन सिंह सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। बिहार के रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह)
ने भी शपथ ग्रहण की। अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव रहे अश्विन वैष्‍णव ने शपथ ली, वे ओडिशा से बीजेपी के राज्‍यसभा सांसद हैं। रामचंद्र प्रताप सिंह और अश्विनी वैष्‍णव प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति पारस ने इसके बाद शपथ ली, पशुपति और उनके भतीजे चिराग पासवान की बीच एलजेपी का अंदरूनी कलह हाल ही में सुर्खियों में रहा है। बिहार की नीतीश कुमार सरकार में भी वे मंत्री रह चुके हैं।

यह है उन नेताओे की सूची, जिन्‍होंने मंत्री पद की शपथ ली..
1. नारायण राणे
2. सर्वानंद सोनोवाल
3. डॉ. विरेंद्र कुमार
4. ज्योतिरादित्य सिंधिया
5. रामचंद्र प्रसाद सिंह
6. अश्विनी वैष्णव
7. पशुपति कुमार पारस
8. किरेन रिजीजू
9. राजकुमार सिंह
10. हरदीप सिंह पुरी
11. मनसुख मंडाविया
12. भूपेंद्र यादव
13. पुरुषोत्तम रुपाला
14. जी किशन रेड्डी
15. अनुराग ठाकुर
16. पंकज चौधरी
17. अनुप्रिया पटेल
18. सत्यपाल सिंह बघेल
19. राजीव चंद्रशेखर
20. शोभा करांदलाजे
21. भानु प्रताप सिंह वर्मा
22. दर्शना विक्रम जोशी
23. मीनाक्षी लेखी
24. अन्नपूर्णा देवी
25. ए नारायणस्वामी
26. कौशल क‍िशोर
27. अजय भट्ट
28. बीएल वर्मा
29. अजय कुमार
30. चौहान देवुसिंह
31. भगवंत खुबा
32. कपिल मोरेश्वर पाट‍िल
33. प्रतिमा भौमिक
34. सुभाष सरकार
35. भागवत किशनराव कराड़
36. राजकुमार रंजन सिंह
37. भारती प्रवीण पवार
38. बिशेश्वर टूडू
39. शांतनु ठाकुर
40. मुंजापाड़ा महेंद्रभाई
41. जॉन बारला
42. एल मुरगुन
43. नि‍तीश प्रमाणिक

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button