ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चिराग पासवान के खिलाफ बगावत करने वाले सांसद प्रिंस राज पर दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में स्वाति पटेल की शिकायत पर यौन शोषण के आरोपों की पुलिस जांच शुरू

चिराग पासवान के खिलाफ बगावत करने वाले सांसद प्रिंस राज पर दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में स्वाति पटेल की शिकायत पर यौन शोषण के आरोपों की पुलिस जांच शुरू
राकेश कुमार
जून 18, 2021
बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी में सियासी वर्चस्व की लड़ाई के बीच एक नया मोड़ आ गया है। समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज पर एक लड़की ने कथित तौर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वाति पटेल नाम की लड़की ने प्रिंस राज पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। लड़की ने इस मामले में पुलिस थानें पर तीन पेज की लिखित शिकायत दी है।

बता दें कि मंगलवार को चिराग पासवान ने सोशल मीडिया में अपने चाचा को लिखी चिट्ठी को उजागर किया था। उस चिट्ठी में चिराग पासवान ने प्रिंस राज के ऊपर लगे रेप के आरोपों का भी जिक्र किया था। चिराग पासवान की चिट्ठी में लड़की पर ब्लैकमेल करने के आरोप का जिक्र था। अब स्वाती ने सामने आकर खुद सारी बातें बताई हैं।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक लड़की ने प्रिंस पासवान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। सूत्रों की मानें तो लड़की का नाम स्वाति पटेल बताया जा रहा है। लड़की ने प्रिंस पासवान पर सेक्सुअल असाल्ट करने का आरोप लगाया है और उसने पुलिस को 15 जून को 3 पेज की शिकायत दी है।

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
सूत्रों का कहना है कि जब इस मामले में दिल्ली पुलिस से बात की गई तो उन्होंने यह कंफर्म किया है कि प्रिंस राज के खिलाफ शिकायत मिली है लेकिन अभी इसकी जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button