बिहार के ताजा खबरेंराज्य

मिशन हरियाली,नूरसराय के बढ़ते कदम

पटना में मिशन हरियाली ने चलाया चलंत पर्यावरण जागरूकता अभियान
मिशन हरियाली ने बांटे एक हजार पौधे
 
 
पटना।संवादाता
बीते 25 माह से पर्यावरण संरक्षण में कार्य कर रहे नालन्दा जिले के नूरसराय के 33 सदस्यीय मिशन हरियाली के युवा रविवार को पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान व पाटलिपुत्रा खेल परिसर कंकड़बाग में फोर्ड हॉस्पिटल के सहयोग से चलंत पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया।दोनों जगहों में मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को मिशन के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 95O अमरुद व 5O करी पत्ता सहित कुल एक हजार पौधा निःशुल्क वितरण किया।इस मौके पर मिशन हरियाली के संरक्षक सदस्य डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि डब्लू एच ओ के अनुसार  दुनिया के 14 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 बिहार के हैं।इन तीनो में पहला स्थान पटना का है।पटना के वन क्षेत्र O.5प्रतिशत है।जबकि सामान्य जन जीवन जीने के लिए 33 प्रतिशत भूभाग पर पेड़ पौधे चाहिए।धरती पर बढ़ते पर्यावरण के संकट का दूर करने का एक मात्र विकल्प पेड़ लगाना है।यह तभी संभव है जब सभी हाथों से पौधा रोपन होगा।वहीं सदस्यों ने वितरित पौधों को रोपित करने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।इस मौके पर डॉ. बी बी भारती, राजीव रंजन भारती, महेंद्र कुमार विकल,डॉ. संतोष कुमार,डॉ. नीरज कुमार,विकास कुमार,नवीन लोहानी, अभय कुमार,विनय प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button