अंबेडकर जयंती पर LJP(R) का संकल्प: ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ — चिराग पासवान का बड़ा संदेश

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 1 व्हीलर रोड स्थित बिहार प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शिरकत की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह दिन बाबा साहब के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” का लक्ष्य हासिल नहीं होगा, तब तक पार्टी का हर कार्यकर्ता संघर्ष करता रहेगा।

चिराग पासवान ने बिहार सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य अब नए नेतृत्व और नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसमें उनकी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में बाबा साहब की उपेक्षा की गई।
उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान के योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने संसद में अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने और उनकी जयंती पर अवकाश घोषित कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। चिराग पासवान ने कहा कि आने वाले पांच साल बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य के हर गांव और पंचायत का विकास जरूरी

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शाहनवाज अहमद कैफी कृष्ण कुमार सिंह अरविंद सिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी प्रदेश समन्वयक वेद प्रकाश पांडे और पार्टी के सभी विधायक समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
![]()



