बिहार के ताजा खबरेंराज्य

घर में बना रहा था बम, विस्फोट में तीन घायल, एक का दोनों हाथ व पैर उड़ा

जनपथ न्यूज़ :-  भागलपुर. भागलपुर जिले के गोराडीह के सोनूडीह गांव में गुरुवार की शाम 7:00 बजे घर में बम बनाते समय ब्लास्ट कर गया और तीन लोग जख्मी हो गए। घायल गोपाल ठाकुर, फंटूश तांती व प्रिंस मंडल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोपाल का दोनों हाथ और दोनों पैर उड़ गया है।
विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घर को सील कर दिया है। शुक्रवार को बम स्क्वॉयड टीम घटनास्थल की जांच करेगी। गोपाल पहले से दागी रहा है। 10 माह पहले उसे बरहपुरा इलाके में गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। विस्फोट में गोपाल का घर पूरी तरह से उड़ गया। आसपास के कई घरों के दरवाजे भी हिल गए।
सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर गोपाल अपने घर में बम बना रहा था। वहीं पर प्रिंस और फंटूश मौजूद थे। बम गोपाल के हाथ में ही फट गया। पुलिस ने जब गोपाल से पूछा विस्फोट कैसे हुआ। उसने कहा घर में किसी ने बम मार दिया। गोराडीह थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button