ताजाखबरबिहारबिहार के ताजा खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ब्रेकिंग न्यूज: पटना में रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार थानेदार के घर 5.59 लाख नगद बरामद, प्रॉपर्टी के कागजात भी मिले

ब्रेकिंग न्यूज: पटना में रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार थानेदार के घर 5.59 लाख नगद बरामद, प्रॉपर्टी के कागजात भी मिले

राकेश कुमार
जून 20, 2021

बिहार की राजधानी पटना में रिश्वतखोरी में गिरफ्तार दीदारगंज के थानेदार के घर से नगदी और कुछ संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। पटना सिटी के बजरंगपुरी स्थित आवास की तलाशी में 5.59 लाख रुपए नगद मिला, जिसे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम द्वारा जब्त कर लिया गया।

दीदारगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को और सिपाही विवेक कुमार को गुरुवार की रात निगरानी की टीम ने 60 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई ट्रांसपोर्टर नागेन्द्र प्रसाद यादव की शिकायत के बाद हुई थी। उनका आरोप था कि थानेदार राजेश कुमार और सिपाही विवेक कुमार द्वारा गिट्टी-बालू लदे ट्रक को पार कराने के लिए 80 हजार रुपए रिश्वत मांगी जा रही है। सत्यापन के दौरान मामला सही पाए जाने के बाद गुरुवार की रात निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी सुरेन्द्र कुमार मौआर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने इंस्पेक्टर राजेश कुमार के बजरंग पुरी स्थित आवास की तलाशी ली। इस दौरान घर से 5.59 लाख रुपए मिले। साथ ही कुछ कागजात भी मिले हैं, जिसकी छानबीन की जा रही है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार और सिपाही विवेक कुमार को पटना की निगरानी अदालत में पेश किया गया। दोनों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Loading

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button