बिहार के ताजा खबरेंराज्य
Trending
गया में 5-5 किलो के 4 केन बम मिले, डिफ्यूज करने पर धमाका तीन किमी तक सुनाई दिया आवाज !

जनपथ न्यूज़ गया. कोंच प्रखंड के आंती थाना के सोनडीहा से हसनपुर तक पईन उड़ाही के दौरान शुक्रवार को 5-5 किलो के चार केन बम मिले। एक साथ चार केन बम मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद गया से पहुंचे एसएसबी के बम निरोधक दस्ते ने चारों केन बमों को कुछ घंटे की कार्रवाई के बाद डिफ्यूज कर दिया।
केन बम इतने शक्तिशाली थे कि इनकी आवाज करीब तीन किलोमीटर के दायरे में सुनी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने संभवत: कुछ समय पहले इन केन बमों को यहां पर छुपाया था और पईन की जमीन वाले हिस्से में दबा दिया था। पुलिस विस्फोटक को स्टोर करने वाले नक्सलियों की पहचान में जुटी है।