शाहकुंड ,भ्रष्टाचार को लेकर वार्ड सदस्य ने दिया घरना, जिप अध्यक्ष ने दिया समर्थन।
गुंजन कुमार शाहकुंड प्रखंड जिला भागलपुर शाहकुंड
जनपथ न्यूज़ :- शाहकुंड प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के सभी वार्ड सदस्य ने धरना दिया। धरना के पहले बाजार में जूलूस निकाली गई और प्रखंड अधिकारी एवं कर्मी के विरोध में नारेबाजी की। वार्ड सदस्यों ने बताया कि प्रखंड में

भ्रष्टाचार चरम पर है, मनरेगा में लूट मची हुई है,सात निश्चय योजना में मनमानी किया जा रहा है। प्रखंड कर्मी जनप्रतिनिधि के साथ भेदभाव करते है। वार्ड सदस्य के धरना को संबोधित करते हुए वार्ड सदस्य के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि हमारी लड़ाई सिस्टम के विरूद्ध है जब कि जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह ने कहा कि इंदिरा आवास योजना में भी उलट फेर किया जा रहा है और गलती के लिए अधिकारी भी जिम्मेदार है जिसे हमलोग बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं साथ ही कहा कि इस तरह का कार्य पूरे जिले में हो रहे हैं। धरना को पूर्व मुखिया अशोक यादव,चंदन यादव आदि ने भी संबोधित किया। इसमे प्रखंड के सभी वार्ड सदस्य ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *