मणिशंकर अय्यर के मोदी को नीच कहने पर मांझी बोले, शब्दों की मर्यादा रखें

जनपथ न्यूज़:- लोकसभा चुनाव आखिरी चरण में हैं. लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार के 8 सीटों पर 19 मई को मतदान होना है. इस बीच नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी चुनावी रैली से पहले पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मणिशंकर अय्यर के बारे में बोले. प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद जीतनराम मांजी चुनावी रैली के लिए निकल पड़े.
जीतनराम मांझी ने मणिशंकर अय्यर वाले बयान पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में इस तरह शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उन्हें अपने शब्दों की मर्यादा रखनी चाहिए. मणिशंकर अय्यर ने पीएम नरेंद्र मोदी को नीच कह दिया था. मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस ने अपनी पार्टी से बाहर कर दिया है.
पूर्व सीएम ने हिंदू आतंकवाद के मामले पर भी बोले. उन्होंने कहा कि सब धर्मों का सम्मान करना चाहिए, कोई भी धर्म खराब नहीं है. मांझी ने कमल हसन के बयान पर कहा कि कोई भी आदमी गलत काम करता है तो उसे आतंकवादी घोषित नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि गोडसे ने गलत काम तो किया है लेकिन उसे आप आतंकवादी नहीं कह सकते है.
जीतन राम मांझी बोले- गिरिराज सिंह हिन्दुत्व का सबसे बड़ा दुश्मन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मांझी ने कहा है कि गिरिराज सिंह हिन्दुत्व के सबसे बड़ें दुश्मन हैं. ये लागातार देश को तोड़ने वाली बयान देते हैं. इतना ही नहीं इस दौरान मांझी ने यह भी कहा की देश सभी जाति धर्म का है. कोई इसे अपनी जागीर नहीं समझे. इस दौरान मांझी ने गिरिराज सिंह को गिद्दर तक कह
![]()



