जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
22 मार्च 2023

भागलपुर/पटना : बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने मंगलवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की है। जिसमें पार्टी उपाध्यक्ष समेत 22 महासचिव, 7 सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पदाधिकारियों की नामवार सूची जारी की है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम रहा केसी त्यागी का। जिनकी छुट्टी कर दी गई है। जो पार्टी के वरिष्ठ महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। उनतका नाम इस लिस्ट में नहीं है।

*22 महासचिवों की नई लिस्ट*

मंगनी लाल मंडल को जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. नई कमिटी में 22 नेताओं को महासचिव बनाया गया है। जिसमें रामनाथ ठाकुर,अली अशरफ फातमी, संजय झा, गिरधारी यादव, संतोष कुमार कुशवाहा, रामसेवक सिंह, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, दसई चौधरी, गुलाम रसूल बलियावी , आरपी मंडल, विजय कुमार मांझी, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशां परवीन,राजकुमार शर्मा शामिल हैं।
वहीं पूर्व विधायक राजीव रंजन को दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। जनरल सेक्रेटरी के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया गया है। वहीं धनंजय सिंह यूपी के पूर्व सांसद को भी महासचिव बनाया गया। कमर आलम, हरीश चंद्र पाटिल, अशफाक अहमद, इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन और राज सिंह मान को भी महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

*7 नए राष्ट्रीय सचिव बनाए गए*

जबकि सात नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। जिसमें रविंद्र प्रसाद सिंह,राजीव रंजन प्रसाद,संजय वर्मा, अनूप पटेल,दयानंद राय,संजय कुमार शामिल हैं। वहीं सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

*जदयू में मची रही उथल-पुथल*

जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई लिस्ट के भी कई मायने हैं। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है। और उन्हें नई जिम्मेदारी की गई है। वहीं 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव भी होना है। वहीं बीता एक महीना जदयू के लिए काफी उफतार-चढ़ाव भरा रहा है। पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे उपेंद्र कुशवाही ने जदयू को छोड़ गई पार्टी बनाई और फिर जदयू के पूर्व महासचिव रहे ई शंभूनाथ सिन्हा ने भी एक दर्जन से ज्यादा नेताओं के साथ जेडीयू को अलविदा कह दिया। और फिर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल में शामिल हो गए। वहीं आरा की पूर्व सांसद मीना सिंह ने भी जदयू का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। ऐसे मे जदयू ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। और ललन सिंह ने कई नए नामों को नई जिम्मेदारी दी है।
वहीं जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ललन सिंह के द्वारा पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत करने को लेकर भागलपुर के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौर पर ही है। उनके मनोनयन पर युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार ओझा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कहकशां परवीन को राष्ट्रीय महासचिव बनने से पार्टी में मजबूती आएगी एवं इसका आने वालों दिनों में दूरगामी परिणाम आएंगे।महासचिव बनने पर कहकशां परवीन को पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है।बधाई देने वालो में राकेश कुमार ओझा,सुड्डू साई,अर्जुन प्रसाद साह,चित्तरंजन कुमार रंजन,संजय साह,दीपक गुप्ता,कुंजबिहारी चौधरी,भावेश मंडल,राकेश यादव,मनोहर कुमार,हसनैन अंसारी,संजीत राय, हसीब आलम,आदि मुख्यरूप से शामिल थे।

फोटो : जदयू की राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत होने पर का कहकशां परवीन को बधाई देते हुए जदयू के कार्यकर्तागण

Loading