बिहारराजनीतिराज्य

भाजपा नेता ने तेजस्वी को बताया नीतीश का वारिस, सीएम अब बूढ़े हो गए: ई० शैलेन्द्र

कहा-तेजस्वी यादव कभी भी निकाल सकते हैं

जनपथ न्यूज डेस्क
Reported by: गौतम सुमन गर्जना
Edited by: राकेश कुमार
8 फरवरी 2023

भागलपुर : जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और सीएम नीतीश कुमार की बयानबाजी को लेकर बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है। कई नेता उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ है,वहीं कुछ उनके समर्थन में भी हैं। इसी क्रम में भागलपुर के बिहपुर विधानसभा से भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा को नीतीश कुमार ने किसी काबिल नहीं छोड़ा है। पहले कहांकि बोर्ड के अध्यक्ष बनाए, अब कहते हैं कोई पद नहीं है। कुशवाहा समाज के नेता हैं उपेन्द्र कुशवाहा, उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है। वहीं उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव नीतीश के वारिस हैं।

ये गठबंधन मजबूरी है : ई०शैलेन्दॆ ने कहा कि तेजस्वी और नीतीश कुमार की गठबंधन एक मजबूरी हो गई है। अब नीतीश के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं रह गया है। नीतीश जी जब भाजपा के साथ थे, तब मोदी जी की बड़ाई करते थे। अब मोदी जी को गाली देते हैं।

अगर नीतीश नहीं देंगे गाली तो भगा दिए जाएंगे : ई०शैलेन्द्र ने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि अगर नीतीश भाजपा को गाली नहीं देंगे, तो तेजस्वी लात मारकर भगा देगा। वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो कई नेता के साथ यहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री का सपना देख रहे थे। जब देख लिए की मोदी जी के सामने कुछ नहीं चलेगा, तो अब तेजस्वी यादव के अगुवाई में चुनाव लड़ने की बात करने लगे हैं।

नीतीश कुमार बूढ़े हो गए, सभी इंद्रियां काम करना बंद हो गई : वहीं उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार बूढ़े हो गए हैं। सभी इंद्रियां अब काम करना बंद कर चुकी है। हमलोग सनातनी है। हमलोगों की जब सभी इंद्रियां काम करती है तब हमलोग तीर्थ पर निकलते हैं। नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जब नीतीश जी की सभी इंद्रियां काम करना बंद कर चुकी है तब वो तीर्थ पर निकले हैं। नीतीश कुमार का यह यात्रा पिकनिक यात्रा है। वो लोगों का क्या समाधान कर पाएंगे?

Loading

Related Articles

Back to top button